4000 मीटर ऊँची चोटी चंद्रशीला तुंगनाथ में ‘पंचभूत’ का विमोचन

11 Aug 2023
News Image
विश्व के सबसे ऊँचे शिव मंदिर तुंगनाथ और 4000 मीटर ऊँची चोटी चंद्रशीला,उत्तराखण्ड में कवि किशन प्रणय की चौथी राजस्थानी कविताओं की पुस्तक ‘पंचभूत’ का विमोचन किया गया। पुस्तक सृष्टि को निर्मित करने वाले पाँच तत्वों को केंद्र में रख कर लिखी गयी है। कवि किशन प्रणय की इससे पहले दो काव्य संग्रह हिन्दी में आ चुके है और एक पिछला राजस्थानी काव्य संग्रह ‘तत्पुरुस’ केंद्रीय साहित्य अकादमी द्वारा दिये जाने वाले युवा पुरस्कार 2022 में नामांकित था। कवि किशन प्रणय वर्तमान में महात्मा गांधी अंग्रेज़ी माध्यम राजकीय विद्यालय, मल्टीपर्पज कोटा में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। विमोचन के अवसर पर प्रणय के साथ उसके साथी अरविंद जांगीड, सचिन सोनी और हर्षित गोयल भी उपस्थित रहें।