पुस्तक ‘भ से भगत’ का विश्व पुस्तक मेला 2024 दिल्ली प्रगति मैदान में लोकार्पण

18 Feb 2024
News Image
किशन प्रणय की नयी पुस्तक ‘भ से भगत’ का विश्व पुस्तक मेला 2024 दिल्ली प्रगति मैदान में लोकार्पण हुआ।लोकार्पण में प्रख्यात साहित्यकार कवि डॉ नन्दकिशोर आचार्य, प्रसिद्ध कवियत्री और नाट्यशास्त्रज्ञ डॉ संगीता गुंदेचा और केंद्रीय संस्कृत अकादमी के कुलपति डॉ श्रीनिवास वरखेडी उपस्थित रहें। पुस्तक लोकार्पण में किशन प्रणय ने कहा कि यह पुस्तक भगतसिंह की विचारधारा को सहेजती पुस्तक है जो युवाओं को उनकी आजादी के पीछे की वास्तविक विचारधारा से रूबरू करवायेगी।यह पुस्तक सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित है। प्रणय की यह ग्याह्रवी पुस्तक है।